October 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर सिडकुल स्थित प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

जनसेवा में उनके योगदान को सराहा
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व- नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रविवार को सिडकुल स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारायण दत्त तिवारी जनसेवा समिति (तिवारी विचार मंच) और कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन, आदर्शों और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी का जीवन जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता के हितों को प्राथमिकता दी और विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में औद्योगिक विकास को गति मिली, जिससे उत्तराखंड में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर तैयार हुए। उन्होंने कहा कि तिवारी की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार आज भी जनसेवा से जुड़े लोगों को प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में देश और प्रदेश की सेवा की। उन्होंने विकास को प्राथमिकता देते हुए उद्योग, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए काम किया। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तिवारी ने अपने कार्यों से प्रदेश की प्रगति को नई दिशा देने का प्रयास किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जनहित और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी का राजनीतिक अनुभव और विकास के प्रति उनकी सोच हमेशा स्मरणीय रहेगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी, कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, पीसी शर्मा, राधेश्याम बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कैलाश चंद्र, सतवीर सिंह पदम, सुनील चुघ, आनंद शर्मा, केरु मंडल, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, करण गंगवार, जगदीप सिंह, एसके नैयर, सौरव घीक, गिरधर पनेरू, अंकित, हरीश, विपिन पनेरू, मोहन खेड़ा, रंजीत सिंह राणा, राजू सम्मल, सलीम हमद, राकेश कोली, इजहार अंसारी, अबरार अंसारी, उमर खान, रफीक अहमद, आकाश पनेरू, संजीव गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, राजीव सिंह, सतीश कुमार और उमर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *