Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि गदरपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकैनिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। युवक की मौत से परिजनों मंे कोहराम मच गया। प्रातः घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम सकैनिया गदरपुर निवासी 32वर्षीय दीपचंद पुत्र स्व. चैनसुख ग्राम मझरामरदान स्थित ढाबे मंे काम करता था। बताया जाता है कि गतरात्रि वह बाइक पर सवार होकर रकाम के लिए ढाबे पर जा रहा था। मार्ग मंे इंटर कालेज के समीप तीव्र गति से जाते अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राह गुजरते लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों व ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान संजय ने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल दीपचंद को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहांा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। दीपचंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दीपचंद अपने पीछे पत्नी भानमती व तीन पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया। उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था और दो भाईयों में छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *