Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बदमाशों ने फैक्ट्री श्रमिक से की लूटपाट

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। गतरात्रि सिडकुल क्षेत्र में साइकिल पर सवार होकर डयूटी समाप्त कर घर लौट रहे श्रमिक को टैम्पो सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर उसके पास से नकदी व अन्य सामान लूट लिया और धमकी देते हुएफरार हो गये। घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी 47वर्षीय फरहत सेन पुत्र मंगल सेन सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करताहै। बताया जाता है कि गतरात्रि 10बजे ड्यूटी समाप्त होने पर वह साइकिल से घर वापस लौट रहा था। जब वह रामा फैक्ट्री के समीप पहुंचा इसी दौरान पीछे से तेजी से एक टैम्पो ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी जिससे श्रमिक सड़क पर आ गिरा। टैम्पो सवार चार बदमाशों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उसके पास से 300 रूपए नकद और साइकिल लूट ली।श्रमिक के शोर मचाने पर आसपास गुजर रहे श्रमिकों ंने टैम्पो का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गये। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *