Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस चैकस

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर मुस्लिम समुदाय ने आज मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन करना है जिसको लेकर कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस विभाग चैकन्ना रहा। रूद्रपुर कोतवाली में एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हेलमेट, डंडे व बॉडी प्रोटेक्टर साथ रखेंगे और ड्यूटी से कहीं भी नहीं जायेंगे। बिना आदेश कोई भी पुलिसकर्मी कार्य नहीं करेगा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जनपद की तमाम पुलिस फोर्स और दो पलाटून पीएसी तैनात की गयी थी। इसमें आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर, पांच एसआई सहित दर्जनों हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *