February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को घेरा

हल्द्वानी। बढ़ती अपराधिक घटनाओं तथा महिलाओं पर हो रहे प्राणघातक हमले के विरोध में मानपुर पश्चिम ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय का घेराव किया। उन्होंने ट्रांसपोर्टनगर चौकी में भी प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज कर ट्रांसपोर्टनगर चौकी को थाने का दर्जा देने की मांग की। महिलाओं ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने किया। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसएसपी को भी भेजी। प्रदर्शन में प्रेमा पंत, सुनीता, कमला उपाध्याय, पूजा, राधा, निर्मला, कविता, रेखा, दुर्गा, रश्मि आदि महिलाएं थीं। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने प्रदेश में बढ़ रही लूट, डकैती आदि घटनाओं पर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं का कहना था कि पूरे प्रदेश में डकैती, हत्या, लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने किया। प्रदर्शन में मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित हृदयेश, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, इकबाल अंसारी, पुष्कर बिष्ट आदि दर्जनों कांग्रेसी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *