February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हैड़ाखान रोड काठगोदाम थाने से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर वाहन संख्या यूके 06 एम 0464 मोटरसाइकिल से लगभग 1 किलो 215 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए सलीम पुत्र खलील निवासी लाइन नंबर- 15 राहुल टेंट वाले की दुकान के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफ आईआर नंबर 238/19, धारा- 8/20/60 एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम में उप निरीक्षक हरीश आर्या, आरक्षी नागरिक पुलिस राजकुमार एवं आरक्षी नागरिक पुलिस भानु प्रताप ओली थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *