August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसकर महिला की अस्मत लूटने का प्रयास

काशीपुर,(उद संवाददाता)। घर में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला की अस्मत लूटने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध जताया तो उसने गोली मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर वह धमकी देकर फरार हो गया। दर्ज रिपोर्ट में नूरपुर ढकिया नं-1 निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति काम पर गया था तभी गांव का ही एक व्यक्ति उसकी झोपड़ी में आ गया और उसकी असमत लूटने का प्रयास करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो उसने गोली मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गये जिस पर वह धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले के आरोपी धरमवीर गिरी, धन्नू पुत्र जगन गुसाईं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *