August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। थाना काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए जाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा प्रभारी के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहन चालकों के विरुद्ध नये मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अंतर्गत कार्यवाही करतेहुए कुल 32500 रुपये वसूले गए। जिसमें 04 चालान कोर्ट एवं 04 वाहनों को सीज किया गया। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर 03 भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रति भवन स्वामी 10000- 10000 रुपये कुल 30000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। होटलध्ढाबा चेकिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से शराब पीनेध्पिलाने वालों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 500 रुपये संयोजन शुल्क लिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून का पालन ना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त कार्यवाही निरंतर प्रचलित रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *