August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के पर्स सहित महिला गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। चोरी के पर्स सहित एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्ज रिपोर्ट में ग्रीनपार्क निवासी सरिता पाल ने बताया कि गत दिवस वह गोल मार्केट में किसी काम से गयी थी तभी किसी ने उसका पर्स चुरा लिया जिसमें 8500 रूपए नकद, मोबाइल व अन्य सामान था। जब उसने खोजबीन की तो थोड़ी दूर ही एक महिला के पास से पर्स बरामद हो गया। उ सने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से पर्स बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वह गोंडा उप्र की निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *