Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मरणोपरांत भी दुनिया देख सकेंगी चंद्रकांता की आंखें

रूद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की माताजी श्रीमती चन्द्रकांता अरोरा के निधन के बाद भी उनकी आंखें  दुनियां देख सकेंगी। 75 वर्षीय चंद्रकांता अरोरा ने नेत्रदान का संकल्प लिया था। गतरात्रि उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी इच्छा अनुसार परिवाजनों ने नेत्रदान के लिए मुरादाबाद स्थित सीएल गुप्ता चैरिटेबल नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट को सूचित किया। जिस पर आज अस्पताल की टीम रूद्रपुर पहुंची और एलायंस कालोनी स्थित अरोरा निवास पर पहुंचकर चंद्रकांता अरोरा के नेत्र सुरक्षित रख लिये। अस्पताल की टीम ने बताया कि चंद्रकांता अरोरा की आंखें उनके मरने के बाद भी दो लोगों को रोशनी दे सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *