Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। कार से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक महादेव नगर कुंडेश्वरी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध शंभू सिंह पुत्र राम सिंह गतरात्रि गांव के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान कार संख्या यूके 08-18एए/ 1101 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। कुंडेश्वरी चैकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। मृतक की कोई औलाद नहीं थी। उसके पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की देखभाल उसका छोटा भाई धर्मपाल किया करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *