Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। गतरात्रि दो बाईकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र के ग्राम खरमासा निवासी स्वर्गीय भगवानदास का 17 वर्षीय पुत्र विजय तथा यहीं के विशंभर का 15 वर्षीय पुत्र मनीष गत रात्रि बाइक पर सवार होकर वापस घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र में नवनिर्मित आई आई एम के गेट के समीप मोटर साइकिल की एक दूसरी मोटरसाइकिल से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार मनीष तथा दूसरा बाइक चालक बाजार पट्टðी भीमनगर कुंडेश्वरी निवासी विजय चैधरी 40 वर्ष पुत्र सूरज सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मृतक मनीष के साथी विजय को गंभीर चोटें आई जिसे राजकीय चिकित्सालय से उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रें की मानें तो मृतक मनीष तथा विजय बीडीसी प्रत्याशी का पोस्टर लगाकर वापस लौटते हुए हादसे के शिकार हुए। जबकि मृत विजय बाइक पर सवार होकर दूध लेने जा रहा था। हादसे में मृत हुए विजय के एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *