Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमेटी के नाम पर महिला ने हड़पे 1.10 लाख

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। कमेटी के नाम पर रूपए जमा करने के पश्चात एक व्यक्ति द्वारा महिला के 1.10लाख रूपए हड़प लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। ग्राम फुलसुंगी निवासी महिला ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने कमेटी डाली और उसे रूपए का लालच दिया। महिला का कहना है कि उसने 5हजार रूपए प्रतिमाह 22 माह तक निरन्तर कमेटी में पैसा जमा कराया। मियाद पूरी होने पर जब उसने कमेटी डालने वाले व्यक्ति से जमा कराये गये 1-10लाख रूपए ब्याज समेत वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने रूपए देने से मना कर दिया तथा परिवार सहित उसने मारपीट की। महिला का कहना है कि जब उसने उस व्यक्ति को बताया कि वह गरीब है और पैसों की उसे सख्त जरूरत है इस पर भी उसका दिल नहीं पसीजा और वह निरन्तर मारपीट करते रहे तथा धमकी दी कि पैसे नहीं दूंगा और पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। महिला का कहना है कि उसे रूपए की सख्त आवश्यकता है। वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *