August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज दोपहर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रांतर्गत शिमला बहादुर में मामूली विवाद के चलते एक ही भवन की दो किरायेदार महिलाओं के बीच मारपीट हो गयी। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिसकी ठोंढ़ी पर कई टांके लगाये गये। जानकारी के अनुसार शिमला बहादुर निवासी गुंजन पत्नी ईशु का गत दिवस भवन की ही एक अन्य किरायेदार महिला से विवाद हो गया। दोनों के मध्य हाथापाई भी हुई। आज प्रातः दोनों महिलाएं पुनः आमने सामने आ गयीं और तीखी नोंकझोंक के बाद उनमें पुनः मारपीट शुरू हो गयी। बताया जाता है कि महिला ने गुंजन की ठोंढ़ी को अपने दांतों से काट दिया जिससे गुंजन लहूलुहान हो गयी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग किया। गुंजन को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *