August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए नशे के िखलाफ अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हजारों रुपए कीमत की स्मैक बरामद किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला का पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया। कटोरा ताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुष्पक कॉलोनी ढेला बस्ती निवासी रेशमा पत्नी अजहर को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए जामा तलाशी में उसके कब्जे से 16-77 ग्राम स्मैक बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 30हजार रूपए से अधिक आंकी जा रही है । पुलिस की माने तो गिरफ्तार महिला पेशेवर है। वह पिछले लंबे समय से गैरकानूनी कार्य में लिप्त बताई जा रही है। जरूरी पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला का पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *