Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे ने छीना बच्चों के सिर से साया

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। नशे के चंगुल में फंस चुके रूद्रपुर निवासी एक व्यक्ति की गत सायं हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। घटना से घर में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला दरियानगर निवासी करीब 30वर्षीय दीपांकर के पिता निर्मल सरकार की लगभग आठ वर्ष पूर्व मौत हो गयी है। जिसके पश्चात दीपांकर की मां आशा परिवार का भरण पोषण करती रही है। बताया जाता है कि दीपांकर पिछले कुछ वर्षों से नशे की चपेट में आ गया था और वह नशे के इंजेक्शन खुद को लगाकर नशे में चूर रहता था। बताया जाता है कि कुछ दिन से दीपांकर की हालत खराब थी। गत दिवस हालत तेजी से बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गये जहां गत सायं दीपांकर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दीपांकर की मौत से परिजनों में कोहराम
मच गया और उसके दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया भी छिन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *