Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हजारों की नकदी संग तीन जुआरी दबोचे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झा इंटर कालेज मैदान में जुआ खेल रहे तीन युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम पता एसडीएम कालोनी निवासी सचिन पुत्र सुरेश गुप्ता, रम्पुरा वार्ड 24 निवासी महावीर पुत्र नौबत राय व अमर पाल पुत्र सोहनलाल बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके से 19078 रूपए नकद व ताश पत्ते बरामद किये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसएसआई भुवन जोशी, एसआई प्रकाश चंद, कां. हरीकृष्ण,शंकर राम व राजेद्र जोशी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *