Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भवन तोड़ रहे श्रमिक की मलवे के नीचे दबकर मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुराने भवन को तोड़ रहे श्रमिक पर अचानक भरभराकर दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों व अन्य लोगों की मदद से परिजनों का भवन स्वामी के साथ राजीनामा करा दिया गया और श्रमिक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार केसरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुराने भवन को तोड़ने का ठेका दे रखा था। जिसके चलते गांव का ही श्रमिक 19वर्षीय अजीत पुत्र चन्द्रशेखर भवन में तोड़फोड़ कर रहा था। इसी दौरान एक दीवार अचानक गिर गयी जिसकी चपेट में आकर अजीत की मौके पर ही मौत हो गयी। वह दो भाईयों में बड़ा था।उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से राजीनामा कराकर उसका अन्तिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *