February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फर्जी स्टाम्प तैयार कर भूखण्ड कब्जाने का आरोप

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप वार्ड 3 निवासी मिंती पत्नी सन्यासी सरकार ने एसएसपी कार्यालय में सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि एक परिवार द्वारा फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर उसकी मां के नाम भूखण्ड पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मिंती का कहना है कि वार्ड 3 में पोस्ट आफिस गली में उसकी मां के नाम भूखण्ड है जिसकी चाहर दीवारी बनायी गयी। मां का स्वर्गवास हुए छह माह हो चुके हैं। अब वहभूखण्ड उसके अधिकार, कब्जे व स्वामित्व में है। मिंती का कहना है कि उक्त भूखण्ड पर एक परिवार के लोग साजिश रचकर उसकी मां के नाम के उक्त भूखण्ड का फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर भूखण्ड की चाहरदीवारी को तोड़कर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उनसे मना किया जाता है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। मिंती ने इस मामले की विस्तार से छानबीन कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *