Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोगी को लेने आई एम्बुलेंस के टायर पंक्चर किये

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। मध्यरात्रि मोहल्ला खेड़ा में मोबाइल से सूचना मिलने पर रोगी लेने आयी एम्बुलेंस के चारों टायर अज्ञात व्यक्ति ने सूजे मारकर पंक्चर कर दिये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खेड़ा निवासी प्रवेश कुमार पुत्र मसीह चरन गतरात्रि निजी चिकित्सालय से रोगी को खटीमा छोड़कर वापस आया था। उसने बताया कि करीब ढाई बजे उसे मोबाइल पर सूचना मिली कि मोहल्ला खेड़ा में एक रोगी की हालत काफी खराब है और उसे जिला चिकित्सालय ले जाना है। सूचना मिलने पर वह अपनी एम्बुलेंस संख्या यूके-06पीए1236 के साथ मोहल्ला खेड़ा पहुंचा। उसने बताया कि एम्बुलेंस को उसने अम्बेडकर पार्क के समीप खाली स्थान पर खड़ा कर दिया और रोगी को लेने गया। कुछ देर बाद जब वह रोगी को साथ लेकर वापस लौटा तो एम्बुलेंस के चारों टायर पंक्चर थे जिनमें सूजा मारने के निशान भी मौजूद थे। प्रवेश का कहना है कि रोगी को अन्य एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भिजवाया गया। प्रवेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखी जिसमें युवक एम्बुलेंस के टायर क्षतिग्रस्त करता दिखायी दे रहा है। प्रवेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *