Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खौलता दूध गिरने से मासूम झुलसी

रूद्रपुर। गत सायं किच्छा क्षेत्र में घर में खेल रही बालिका पर खौलता दूध गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयी जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सैंजना दरउ किच्छा निवासी मजदूरी करने वाला मोहसिन की तीन वर्षीय पुत्री गौसिया गत सायं घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह रसोईघर में जा पहुंची जहां चूल्हे पर दूध उबालने के लिए रखा गया था। गौसिया ने ज्यों ही पतीले को हाथ लगाया, खौलता दूध उस पर आ गिरा। चीख की आवाज सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग भी आ गये। तब तक गौसिया काफी हद तक झुलस चुकी थी। घटना से परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले गये जहां हालत में विशेष्ज्ञ सुधार न होने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाय गया। चिकित्सकों का कहना है कि गौसिया करीब 15प्रतिशत झुलस गयी है। वहीं रम्पुरा निवासी मुन्नालाल की तीन वर्षीय पुत्री मंगना गतरात्रि ऊंचाई से गिरकर घायल हो गयी जबकि बिलासपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह सड़क हादसे में घायल हुआ। दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *