Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस नेता विरमा कोली का हृदयाघात से निधन

रूद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद रम्पुरा निवासी विरमा कोली का मध्यरात्रि हृदयाघात होने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रातः भारी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। स्व. कोली को करीब एक सप्ताह पूर्व ही कांग्रेस जिला सचिव का पदभार सौंपा गया था। स्व. कोली पूर्व में सभासद भी रह चुके थे। इससे पूर्व वह संगठन के भी कई पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके थे। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक राज कुमार ठुकराल, पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़, मेयर रामपाल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, हिमांशु गाबा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पुरूषोतम अरोरा, नंदलाल प्रसाद, मोहन खेड़ा, सुदेश जौहरी, सुरेश गौरी, नत्थूलाल गुप्ता, सीपी शर्मा, साबिर अहमद, ममता रानी, ममता नारंग, ममता हालदार, कुंवरपाल कोली,सुरेश कोली, सोनी केाली, पवन वर्मा, सुभाष राणा, शैलेंद्र कोली, जगदीश तनेजा, विकास शर्मा, चन्द्रशेखर डब्लू, परिमल राय, गुरदीप गाबा, हरीश जल्होत्रा, संजय जुनेजा, मानस बैरागी, बबिता बैरागी, सुमित राय, हरीश जोशी, सुनील आर्य, अशोक यादव, भारत भूषण चुघ, बंटी कोली, दिनेश पंत, कान्ती कोली, सुशील गाबा, विकास भल्ला, ललित बिष्ट, बंटी कोली, सौरभ चिलाना, जावेद अख्तर, नदीम खान, राज कोली, राजीव कामरा, सौरभ शर्मा, सौरभ बेहड़, राज कोली, नीलकंठ राणा, कुलवीर ढिल्लो, सन्नी मुंजाल, संजय आइस, पंकज कोली, प्रेम कोली, दलजीत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *