Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करंट लगने से किसान झुलसा

रूद्रपुर। आज प्रातः गदरपुर थाना क्षेत्रंतर्गत ग्राम कुआंखेड़ा निवासी किसान घर में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले गदरपुर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुआंखेड़ा गदरपुर निवासी 35वर्षीय इंद्र कुमार पुत्र स्व. रामअवतार बिलासपुर में नौकरी करता है। आज प्रातः वह घर में विद्युत संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग आ गये और इंद्रकुमार को उपचार के लिए एतत्काल राजकीय चिकित्सलय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्स्कों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। यहां जिला चिकित्सालय में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार इंद्रकुमार करीब50 प्रतिशत झुलसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *