Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में पुलिसकर्मी की मौत,महकमे में शोक

खटीमा। सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी वरिंदर जीत सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार 40वर्षीय कौस्तुभानंद जोशी न्यायालय गार्ड खटीमा में तैनात थे। गतरात्रि वह अपनी बाइक से कंजाबाग चैराहे की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बुलेट मोटर साइकिल सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें वह सड़क पर गिर गये और उनके सिर पर गंभीर चोटें आयीं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसएसपी वरिंदर जीत सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक पुलिसकर्मी की दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *