Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंत विवि के रिटायर अधिकारी के खाते से निकाले एक लाख

रूद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय के रिटायर अधिकारी के खाते से अज्ञात ने एक लाख रूपए निकाल लिये। उन्होंने बैंक शाखा को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर अपनी धनराशि वापस करने की मांग की है। सिंह कालोनी निवासी जगदीश नारायण तिवारी पंतनगर विश्वविद्यालय से रिटायर अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पंतनगर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पेंशन एकाउंट से 30 व 31मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख रूपए फर्जी तरीके ेसे निकाल लिये लेकिन इसकी जानकारी मोबाइल पर आये एसएमएस से नहीं मिली। जब उन्होंने शाखा से सम्पर्क किया तो पता चला कि उनके खाते ेसे एक लाख रूपए निकाले गये हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उन्हें एक लाख रूपए वापस दिलाये जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *