Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

काशीपुर। संसदीय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर आज आईटीआई थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने चेताया कि यदि चुनावों में किसी ने भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंचल शर्मा, आईटीआई थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी के संयुत्तफ नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने जसपुर खुर्द, खड़कपुर देवीपुरा, वासियों वाला मंदिर, चैती गांव, श्यामपुरा आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि आगामी 11 अप्रैल को निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि चुनावों में किसी ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *