Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन

रुद्रपुर। सिविल लाईन में भाजपा चुनाव कार्यालय का लोकसभा प्रभारी केदार जोशी,विधानसभा प्रभारी राजकुमार ठुकराल एवं जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से पूजा- अर्चना के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है। इस चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। जनता कांग्रेस के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और देश को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के हाथों में बागडोर सौंपेगी। इस दौरान विधायक ठुकराल और लोकसभा प्रभारी केदार जोशी ने कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने और प्रचार अभियान में जी जान से जुटने के लिए आवश्यक टिप्स दिये। वहां प विधानसभा संयोजक उत्तम दत्ता, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विजय फुटेला, जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, संजय ठुकराल, दीपक ग्रोवर, रामप्रकाश गुप्ता, हिमांशु शुक्ला, राधेश शर्मा, सन्नी पुनियानी, राजेश यादव, ईश्वरी प्रसाद राठौर, नगर चंद्रसेन कोली, दीपक ग्रोवर, नरेन्द्र मानस, जगदीश जोशी, अनिल चैहान, मीना शर्मा, राम देवी ठाकुर, फरजान बेगम, नेहा पांडे, ममता राठौर, अरुणा सिंह, शालिनी बोरा, अंकित चंद्रा, विपिन शर्मा विटटू, निमिष शर्मा, राजेश जग्गा, जितिन नागपाल, आयुषतनेजा, संजीव गंगवार, तरुण दत्ता, विजय फुटेला, नेत्रपाल मौर्य, अजय मौर्य ,विक्की सैनी, गौरव कुशवाहा, प्रिंस शर्मा, प्रधान राय, विजय, शिव कुमार राय, अखिल विश्वास, शंकर विश्वास, गोविन्द राय, राम कुमार गुप्ता, राजेश ग्रोवर, आनन्द शर्मा ,बंटी कोली आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *