Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधिवित उद्घाटन किया गया। काशीपुर बाईपास मार्ग पर सुविधा होटल परिसर में पूर्व काबीना मंत्री तिलक राज बेहड़ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पं. सालिगराम ने मंत्रोच्चरण के साथ हवन यज्ञ कराया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने हवन सामग्री डालकर पार्टी प्रत्याशी हरीश रावत के विजय होने की कामना की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, परिमल राय, मीना शर्मा, हरभजन सिंह, साबिर अहमद, साहब सिंह, चंद्रशेखर गांगुली, सौरभ बेहड़, हरीश बाबरा, निशांत शाही, चन्द्रशेखर डब्लू, इन्द्रजीत सिंह, विजय अरोरा, विकास मल्लिक, सोनू चैहान, राजकुमार सीकरी, शिवम बेहड़, अमनदीप ंिसह, चरणजीत सिंह, मोहन तिवारी, गोपाल चन्द आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *