August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बम भोले के जयकारों से शिवमय हुआ वातावरण

रूद्रपुर/काशीपुर। हरिद्वार से कांवर लेकर बड़ी संख्या में आज कांवरिये शहर में पहुंचे। इस दौरान काशीपुर रोड पर उत्तरांचल दर्पण परिवार सहित तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कांवरियों का जोरदार स्वागत किया। कांवरियों के लिए जगह जगह लंगर की सेवा चलती रही। काशीपुर रोड पर उत्तरांचल दर्पण ने इस बार भी कांवरियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया है। साथ ही कांवरियों के विश्राम के साथ साथ नहाने धोने की भी समुचित व्यवस्था की है। बीती रात सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने उत्तरांचल दर्पण के भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही रात्रि विश्राम किया। आज सुबह भी बड़ी संख्या में कांवरिये हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापस लौटे। कांवरियों ने उत्तरांचल दर्पण के पण्डाल में पहुंचकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने बाद विश्राम किया। इस दौरान कांवरियों को भक्ति रस में सरबाोर करने के लिए वहां पर डीजे का इंतजाम भी किया गया था। डीजे पर भोले के भजनों पर कांवरिये झूमने को मजबूर हो गये। इस दौरान भक्ति गीतों के साथ साथ देश भक्ति गीतों पर भी कांवरिये जमकर थिरके। बीती रात से आज सुबह तक रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण कांवरियों को सुबह कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी यहां पहुंचकर कांवरियों का स्वागत किया और भजनों पर कांवरियों के साथ जमकर नृत्य किया। बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। बड़ी संख्या में कांवरियों के लोटने के चलते काशीपुर रोड पर जगह जगह सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। काशीपुर रोड पर उत्तरांचल दर्पण के अलावा तमाम अन्य धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने भी कांवरियों की सेवा के लिए लंगर आयोजित किये। कांवरियों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। जगह जगह गाजे बाजों के साथ कांवरियों का स्वागत किया गया। उत्तरांचल दर्पण के पंडाल में कांवरियों का स्वागत करने वालों में श्याम सुन्दर सुखीजा, परमपाल सुखीजा, सुरेन्द्र तनेजा, सुशील गावा, कपिश राज सुखीजा, ओकार सिंह ढिललो, राकेश कालड़ा, हिमांशु गावा,जगदीश तनेजा, बलवीर सुखीजा, अनमोल कालरा, पुलकित चुघ, सूरज कालरा,रवि अनेजा, अर्पित राज कक्कड़, जगदीश चन्द्र, अमित गुम्बर, सुमित गंगवार, महेन्द्र गावा, मुकेश गुप्ता, जगदीश डसूजा, गौरव डसूजा, सुरजीत सिंह,सुरेश फर्त्याल,चरन सिंह,मंगल आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे। काशीपुर- हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले कांवरियों का रेला यहाँ तेजी से बढ़ने लगा है। ऐतिहासिक चैती मेला मैदान के समीप हजारों की तादात में कांवरिये मोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए एकत्रित हुए। हर हर बम बम के जय घोष से वातावरण भत्तिफमय है। महाशिवरात्रि पर्व को निर्विघ्नं तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी रूट डायवर्जन तथा दर्जनों जगहों पर बेरिकेटिंग करने के साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर्स की तैनाती की है ताकि व्यवस्था में व्यवधान ना उत्पन्न हो सके। उधर दूसरी ओर शहर के दर्जनों स्थानों पर भंडारे चलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड से लेकर सार्वजनिक स्थानों समेत गली मोहल्लों में भगवा रंग में रंगे कांवरियों का जमघट देखा जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों की तादात में शिव भत्तफ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर यहां मोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने की तैयारी में हैं। ऐतिहासिक चैती मेला मैदान के समीप स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास पिछले 2 दिनों से कांवरियों की भारी भीड़ एकत्रित होते देखी जा रही है। हर हर बम बम के जयघोष से समूचा इलाका भत्तिफमय है। गंगे बाबा रोड, रतन रोड, श्मशान घाट, कानूनगोयान, डॉ- लाइन, जेल रोड, महाराणा प्रताप चैक, रोडवेज बस स्टैंड, आवास विकास मोड़ चैती मोड़ समेत तमाम स्थानों पर समाजसेवियों तथा धर्म प्रेमियों द्वारा प्रसाद वितरण के रूप में भंडारे चलाए जा रहे हैं। आज रविवार की रात 12ः00 बजे के बाद से कावड़ियों द्वारा मोटेश्वर महादेव के जलाभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा जो सोमवार की देर रात तक लगातार जारी रहेगा। बाबा मोटेश्वर के जलाभिषेक के लिए अर्धरात्रि से ही लंबी कतार लगनी शुरू हो जाती है। मान्यता है कि मोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना करने मात्र से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। घर परिवार में खुशहाली आती है और वह धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *