August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी (उद सहयोगी)।  टिहरी में आज फिर दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह खाड़ी-गजा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोगों के घायल होेने की खबर है जिन्हे इलाज के लिए श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर पहुंचाया गया। बीते दिन भी टिहरी में कार हादसा हुआ था जिसमे दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों की मौत हो गई थी जबकि एक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस हादसे के बारे में जानकारी मिली है कि 1टाटा सूमो (यूके 07टीसी 2395) टिहरी की तरफ जा रही थी तभी कार खाड़ी-गजा मार्ग पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे सुनील सकलानी, पुत्र आरपी सकलानी निवासी हेंवली सकलाना गांव की मौत हो गई। घायलों में मदन सिंह पुत्र शूरवीर सिंह निवासी फल सारी तहसील गजा टिहरी गढ़वाल,प्रीतम सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासीग्राम आडवाणी तहसील गजा टिहरी गढ़वाल महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह,श्रीमती सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र प्रसाद निवासी-ग्राम चाका तहसील गजा टिहरी गढ़वाल, दीवान सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी- पायलगांव कोट तहसील गजा टिहरी गढ़वाल एवं संजय सिंह,उम्र 35 वर्ष निवासी- लवा तहसील गजा टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *