August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। गत रात्रि कार सवार बदमाशों ने हाईवे के पास युवक को अगवा कर बंधक बनाकर खाई में फेंकने का मामला प्रकाश में आया। राहगीरों ने व्यापारियों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गतरात्रि कार सवार अज्ञात बदमाशों ने ग्राम दहला मार्ग से पचपेडा निवासी शिवकुमार को अगवा कर उसके हाथ पैर मुँह बांधकर पैसे न होने पर रास्ते मे मारपीट कर खटीमा रोड नानक सागर बैराज के समीप खाई में फेंक कर चले गये। किसी तरह पीड़ित सड़क के किनारे पहुंचा। जहां गुजर रहे राहगीरो ने युवक को हाथ पैर बंधे हुए देख आसपास के व्यापारियों को अवगत कराया। व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के बंधे हाथ पर खोले और अपने दुकान ले जाकर घटना की जानकारी ली और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, परिजन भी मौके पर पहुंच गए, शिवकुमार ने परिजनों को बताया कि सफेद कार में सवार चार लोग थे, परिजनों ने बताया कि शिवकुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र है, और उसकी एक पुत्री है, वह घर से नाराज होकर चला गया था, समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *