Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा पालिका में हो रही हैं अवैध नियुक्तियां

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। खटीमा नगर पाालिका में गैरकानूनी ढंग से अवैध नियुक्तियां की जा रही हैं। पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सीबीआई जांच की कमेटी बना कर कार्रवाई की मांग को लेकर रोहित कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। दिये गये प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि डी क्लास की नगर पालिका होने के कारण खटीमा नगर पालिका में नियुक्ति कर पाना मुश्किल है लेकिन बिना शासनादेश और बिना गजट के नियुक्तियां की जा रही हैं। 166 सफाई कर्मचारी तैनात कर दिये गये। इन नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं है। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों और सभासदों ने पैसा वसूल कर नियुक्तियां करायी हैं और नियम कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर नियुक्ति करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *