Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात व्यक्ति ने एक खाताधारक का खाता हैक कर हजारों की धनराशि निकाल ली। लालपुर निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक बैंक में खाता है। उसके मोबाइल पर चार बार 9999 और एक बार 3500 रूपए कटने का मैसेज आया। जब उसने कस्टमर केयर पर शिकायत की तो पता चला कि एक व्यक्ति ने उसका खाता हैक कर यह धनराशि निकाली है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। काशीपुर- मोबाइल के जरियेे अज्ञात ने एक व्यक्ति के खाते से हजारों की नकदी उड़ा ली। गौतमनगर टांडा उज्जैन निवासी दिवाकर राय ने पुसि को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते ेसे व्हाटस ऐप पर एक कोड भेजा और उसे सलेक्ट करने को कहा। जब उसने कोड सलेैक्ट किया तो ेउसके खाते से 8500 रूपए की नकदी कम थी। उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर खाते से नकदी उड़ा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *