स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
पदक के लिए चयनित पुलिस कार्मिकों के नाम इस प्रकार हैं—
श्री नीलेश आनंद भरणे, IPS
श्री रघुवर मठपाल
श्री भास्कर लाल शाह
श्री विनोद सिंह राणा
श्री मनीष जसवाल
श्री गिरिधर सिंह रावत
मो. यासीन
श्री दिनेश चन्द्र
श्री सुनील कुमार मीणा, IPS
श्री नवनीत सिंह
श्री शान्तनु पराशर
श्री मनोज असवाल
स्व. श्री मनोज मनराल
स्व. श्री विनोद कुमार
इन पुलिस कार्मिकों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। पदक की घोषणा के बाद उत्तराखंड पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ एवं समस्त उत्तराखंड पुलिस परिवार की ओर से सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं की कामना की गई है।

