Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

1170 अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड में लिया मातृभूमि की रक्षा का संकल्प

अल्मोड़ा/रानीखेत। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान शनिवार को देशभत्तिफ के रंग में सराबोर नजर आया, जब कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर ;केआरसीद्ध में प्रशिक्षित 1170 अग्निवीरों ने भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। फ्भारत माता की जयय् के गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों के सातवें बैच ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया।करीब छह माह एवं 31 सप्ताह के कठोर, अनुशासित और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों ने अंतिम पग कार्यक्रम के तहत सेना की वर्दी धारण कर राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिब(ता दोहराई। बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए सोमनाथ मैदान पहुंचे अग्निवीरों का परिजनों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे परिसर में देशभत्तिफ के नारों की गूंज सुनाई दी।परेड समारोह की शुरुआत धर्म गुरुओं द्वारा अग्निवीरों को देश रक्षा की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अपने अनुशासन, सैन्य कौशल और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड की सलामी केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने ली।इस अवसर पर ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने अग्निवीरों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना गौरव, सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही सैनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।केआरसी मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान के इतिहास में शनिवार का दिन एक और गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। वीरता और परंपराओं से समृ( कुमाऊँ रेजिमेंट की बैंडधुन पर कदम मिलाते हुए अग्निवीरों ने भारतीय सेना में अपने नए सफर की शुरुआत की।परेड के बाद अग्निवीरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सेना का हिस्सा बनने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। वहीं, दूर-दूर से पहुंचे परिजनों के लिए यह क्षण भावुक और गर्व से भर देने वाला रहा। अपने बेटों और भाइयों को सेना की वर्दी में देखकर उनके चेहरे खुशी और गर्व से दमक उठे। समारोह में डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास वामन, प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल मोहित वर्मा, कैप्टन रोबिन, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, सूबेदार प्रकाश चंद, पंकज कुमार, हवलदार भगत सिंह, अल्का कौशिक सहित अनेक सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। परेड के उपरांत सभी अग्निवीरों को कुमाऊँ एवं नागा रेजिमेंट की विभिन्न पलटनों में तैनाती के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *