October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वर्णिम हिल व्यू कालोनी में चोरों ने बोला धावा,लाखों का माल पार

रूद्रपुर । गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू कालोनी में चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों का माल समेट लिया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक स्वर्णिम हिल व्यू कालोनी निवासी संतोष डोबरियाल व कैलाश सिंह भंडारी दीपावली पर परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे। शनि वार देर रात चोर कालोनी के अंदर घुस आए। इस दौरान चोरों ने संतोष डोबरियाल और कैलाश सिंह भंडारी के मकान का मुख्य गेट और दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब कालोनी के लोग टहल रहे थे तो संतोष और कैलाश सिंह के मकान का मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआइ धीरज टम्टा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही संतोष डोबरियाल और कैलाश सिंह भंडारी के घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी भी खुली हुई थी। पुलिस के मुताबिक संतोष और कैलाश सिंह के घर से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। उनके आने पर ही चोरी हुआ सामान का सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है। चोरी की इस वारदात से पहले तीन पानी डाम के पास स्थित साक्षी पुरम कालोनी में भी चोरों ने धावा बोलकर एक बंद मकान में घुसने का प्रयास किया था लेकिन ताला नहीं टूट पाने के कारण चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाये थे। इन चोरों की फुटेज एक सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *