October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता हत्याकाण्ड के बाद पुलकित आर्य की सील कैंडी फैक्ट्री में भड़की आग,पीएसी थी तैनात

अंकिता हत्याकाण्ड के बाद सील की गयी थी फैक्ट्री, पीएसी थी तैनात

ऋषिकेश। बहुचर्चित अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थियितों में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बता दें बीते दिनों पुलकित आर्या और उसके साथियों ने मिलकर रिसॉर्ट में कार्यरत अंकिता भंडारी की हत्या कर दी थी। हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। वनंतरा रिसॉर्ट परिसर में ही मुख्य आरोपित पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री है, जो हत्याकांड के बाद से बंद थी। रविवार सुबह इसी फैक्ट्री में आग की लपटें दिखाई दीं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची । रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात थी। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था। यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। संदिग्ध परिस्थिति अग्निकाण्ड को लेकर एक बार फिर कई सवाल उठने लगे हैं। रिसॉर्ट और परिसर से हत्याकांड के साक्ष्य नष्ट करने को लेकर घटनाक्रम के दिन से ही अंगुली उठ रही हैं, ऐसे में कैंडी फैक्ट्री अग्निकांड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी हैं वह भवन दो मंजिला है, जिसमें कैंडी और अन्य हर्बल उत्पाद तैयार किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के प्रथम तल पर कुछ बड़ी बैटरियां रखी हुई थी, जो इनवर्टर के रूप में सप्लाई का काम करती थी। रविवार सुबह इन बैटरियों में शॅार्ट सर्किट हुआ। धमाके के साथ प्रथम तल में भीषण आग लग गई। इस तल में बड़ी मात्रा में केमिकल और कैंडी उत्पाद रखे गए थे। बड़ी मात्रा में गत्ते और प्लास्टिक का सामान भी यहां मौजूद था, जिसमें भीषण आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गुसाई ने बताया कि पीएसी ने पुलिस को फैक्ट्री वाले हिस्से में आग लगने की सूचना दी थी। फिलहाल प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *