October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंतनगर में अटॉर्नी जनरल रोहतगी से मिले अजय भट्ट

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोनों ने सुनी मन की बात

रुद्रपुर। दिल्ली जा रहे अटॉर्नी जनरल मुकुंद रोहतगी से रविवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने मुलाकात की। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्टð ने इस दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुंद रोहतगी के समक्ष राज्य की विकास योजनाओं में आ रही कानूनी दिक्कतों से अवगत कराते हुए न्यायालय में राज्य हित में पैरवी करने की बात भी कही। इस दौरान श्री भट्टð और श्री रोहतगी ने पंतनगर एयरपोर्ट के कक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को भी सुना गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, राजीव चौधरी, चंद्रसेन कोली, नेत्रपाल मूल्य सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। यहां बताते हैं कि श्री रोहतगी मुक्तेश्वर स्थित आपने फ्लैट पर आए थे और आज पंत नगर एयरपोर्ट से वापिस दिल्ली जा रहे थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *