October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रिटायर्ड इंजीनियर के घर में लाखों की चोरी

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी के एक मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कीमती जेवर और नगदी समेत लाखों का माल समेट लिया और मौके से चंपत हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में रिटायर्ड इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। बीती सांय वह रामनगर रोड स्थित देवस्थी कालोनी में रहने वाली अपनी बेटी के घर गये थे। रात्रि में दंपत्ति वहीं रुक गए। रविवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखने पर कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गृह स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सेफ में रखी लाखों की नगदी कीमती जेवर व जरूरी सामान समेट लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने में जुट गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *