October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

झाड़ियों में महिला का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी।बनभूलपुरा क्षेत्र में आज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और वहां मौजूद लोगों से शव कबरे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार आज प्रातः रेलवे स्टेशन के पास गुजरते लोगों ने मार्ग किनारे झाड़ियों में एक वृ(ा का शव पड़ा देखा शव पाए जाने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी मामले की सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना उप निरीक्षक मनोज यादव साथी पुलिस कर्मी के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव कब्जे में लेकर मौके का निरीक्षण किया तथा वहां खड़े लोगों से मृतका के संदर्भ में जानकारी चाहिए लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतका की शिनाख्त नहीं कर सका। मृतका की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। वृ(ा की मौत को लेकर भी लोग अलग-अलग कयास निकाल रहे हैं। इधर रेलवे स्टेशन के पास वृ(ा का शव पाए जाने की जानकारी मिलने पर जवाहर नगर निवासी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतका की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *