October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की चार बाइकों सहित एक दबोचा

गदरपुर।पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। थाने में खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्रधिकारी ने बताया कि गुरूवार रात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त आकाश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी तेजा फौजा गदरपुर के कब्जे से प्रेमनगर पुलिया, थाना गदरपुर के पास एक स्पलैंडर मोटर साइकिल संख्या यूके06 एएफ 0522 बरामद की। छान बीन करने पर पता चला कि उक्त बाइक चोरी की थी। पूछताछ में आकाश गुप्ता ने बताया कि यह मोटर साईकिल मलकीत सिहं निवासी दुर्गापुर थाना दिनेशपुर ने 15-16 दिन पहले गदरपुर से चोरी की थी और बेचने के लिए उसे दी थी। आरोपी ने बताया कि उसकी जानपाल सिंह उर्फ जेपी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कनकटा थाना गदरपुर व मलकीत सिंह निवासी दुर्गापुर दिनेशपुर से दोस्ती है तथा तीनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्होंने रुद्रपुर, बाजपुर तथा मिलक खानम रामपुर उत्तर प्रदेश से भी मोटर साइकिल चोरी की हैं। साथ ही बताया कि चोरी की मोटर साइकिलें महतोष क्षेत्र में केवलगंज बरीराई रोड के किनारे झाड़ियों में छुपा कर रखी हैं। आकाश गुप्ता की निशानदेही पर तीन अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गयी । मामले में मलकीत सिहं निवासी दुर्गापुर थाना दिनेशपुर और जानपाल सिंह उर्फ जेपी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कन कटा थाना गदरपुर की तलाश की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ,उप निरीक्षक ओम प्रकाश, कांस्टेबल उमेश जोशी, इमरान अंसारी आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *