October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक और हजारों की नकदी के साथ एक दबोचा

रूद्रपुर । मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक और हजारों रूपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान सैजनी तिराहा बगवाड़ा से वार्ड वार्ड नं.5 निवासी आबिद पुत्र शमशाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.09 ग्राम स्मैक और 28 हजार 750 रूपये की नगदी के अलावा बाइक संख्या यूके06एयू0947 बरामद की। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में चालान कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *