October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। प्रतिबंधित गौ मांस की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल रवाना कर दिया। यह कार्यवाही पुलिस ने चिकित्सक द्वारा परीक्षण के उपरांत आई रिपोर्ट के आधार पर की। ज्ञातव्य है कि गत शुक्रवार की तड़के मुखबिर की सटीक सूचना पर कटोराताल चैकी पुलिस ने मोहल्ला काजी बाग निवासी मोहम्मद हनीफ उर्फ गुîóू पुत्र अब्दुल हमीद के घर छापा मार कार्यवाही के दौरान 50 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मोहल्ला कुरैशी, तहसील ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी मोबीन पुत्र यामीन तथा यहीं के तंजीम पुत्र अकील को भी शक के आधार पर हिरासत में लेते हुए बरामद मांस के परीक्षण के लिए चिकित्सक को तलब किया। अपराहन बाद परीक्षण के दौरान बरामद मांस के प्रतिबंधित होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने गौ मांस के साथ पकड़े गए तीनों कारोबारियों के खिलाफ 3/5, 6 ;1द्ध ।। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जरूर पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार अभियुत्तफों को जेल रवाना कर दिया।  मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में प्रतिबंधित गौ मांस की बिक्री बेरोकटोक जारी है। सूत्रों की माने तो प्रतिबंधित गौ मांस 200 रुपए से 250 प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। काजीबाग, कटोराताल, थाना साबिक, लक्ष्मीपुर पट्टðी, अली खां, आदि घनी आबादी वाले मोहल्लों में नियम विपरीत तरीके से चल रही दर्जनों दुकानों पर प्रतिबंधित मांस का गोरख धंधा बदस्तूर जारी है। जानकारों का कहना है कि खुदरा मांस की बिक्री करने वाले कारोबारियों के तार राज्य की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा बिजनौर रामपुर 8 जिलों से सीधे तौर पर जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित मांस की उत्तर प्रदेश के उपरोत्तफ जिलों से यहां लगातार खपत की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *