October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रम्पुरा पुलिस की चंगुल में फसा यूपी का शातिर

रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात चैकी रम्पुरा प्रभारी केजी मठपाल के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही। इसी दौरान पुलिस रामपुर रोड प्रीत विहार में पहंुची तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध रुप से रखा तमंचा बरामद हुआ। उसे कोतवाली ले जाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निशांत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी थाना बिलासपुर रामपुर नई बस्ती खानपुर बताया। चैकी प्रभारी ने बताया कि तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी यूपी का शातिर है और उसने दो हजार रुपये में तमंचा किसी से गिरवी रखा था और वह उसे वापस करने आ रहा। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही। जिससे उसने गिरवी रखा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेशी को ले जाया गया। मामले की विवेचना एसआई पान सिंह कर रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *