October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकानों को उजाड़े जाने के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन,विधायक ठुकराल कोज्ञापन सौपा ठुकराल


रूद्रपुर । रामपुर से काठगोदाम तक नेशनल हाईवे-87 के चैड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को उजाड़े जाने के खिलाफ दुकानदारों ने रैली निकाल कर परियोजना अधिकारी का घेराव किया। रैली के दौरान व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के जमकर नारे भी लगाये। रैली में पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल को व्यापारियों ने इससे सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे है उनकी रोजी रोटी का साधन इसी व्यवसाय से चलता है तथा हर दुकानदार के साथ लगभग पांच से छः परिवार जुडे है जिस कारण उक्त दुकाने हटने से दस से पन्द्रह हजार लोग बेरोजगार व भुखमरी की कगार पर आ जायंेगे तथा उक्त लोगो के परिवारों के पास इसके अतिरिक्त भरण पाषण का अन्य कोई साधन नही है। इस दौरान श्री ठुकराल ने कहा कि व्यापारियों की उपेक्षा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जायेगी, उन्हे उजाड़ने से पूर्व वैंडिग जोन में बसाया जाये, इसके लिये वह निरन्तर प्रयासरत है। व्यापारी अपनी प्रतिष्ठान स्वयं हटाने को तैयार है लेकिन प्रशासन को भी उन्हे बसाने की पहल करनी चाहिये ताकि व्यापारियों का रोजगार बना रहे। रैली में श्री ठुकराल ने कहा कि यदि व्यापारियों के साथ कोई षडयंत्र किया गया तो वह इसका विरोध करेंगे। रैली में व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि हाईवे चैड़ीकरण की जद में 300 से अधिक दुकाने आ रही है यदि एनएच प्रशासन द्वारा उन्हे उजाड़ा जाता है तो सैकड़ों लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेंगे। प्रशासन को चाहिये कि सबसे पहले इन दुकानदारों की अन्यंत्र व्यवस्था करे और उसके बाद ही उन्हे वहां से हटाया जाये। यदि प्रशासन द्वारा उक्त दुकानदारों को अन्यंत्र जगह दिये बगैर उजाड़ा जाता है तो व्यापारी भाई इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। रैली निकालने के बाद व्यापारियों ने एनएचएआई कार्यालय पहुंचकर परियोजना अधिकारी को एक ज्ञापन सौप कर अपनी समस्याओ से भी अवगत कराया। इस दौरान नाजिम, सुमित यादव, पप्पू कोली, सोनी, संजीव अनेजा, राजेश कुमार, हरबंस लाल, काशी, रिंकू, जलील अहमद, संतोष कुमार, अनिल गुप्ता, आसिफ रजा, खलील अहमद, मोहित, गंगाराम, संजीव, राहुल, बबलू, शोभित सक्सैना, मनोज गुप्ता, सुबोध गुप्ता, शंकरलाल, मोनू, सोनू, गोविंद मुंजाल, हजारीलाल, शकील अहमद, शराफत अली, फहीम, लाइक अहमद, सुमित यादव, रफीक अहमद, नासिर अहमद, तस्लीम अहमद, अकील अहमद, अवधेश कुमार आदि थे।आदि व्यापारी शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *