October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजार से अतिक्रमण व ठेलियां हटाने को पुलिस अधीक्षक का घेराव,सिर्फ मास्क के नाम पर चालान की खानापूर्ति

हल्द्वानी। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मण्ड़ल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फस्र्वाण के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का घेराव किया और सभी पदाधिकारियों व व्यापारियो ने एक सुर में बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण व ठेले हटाने की मांग की। केन्द्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि बाजार क्षेत्र में ठेलो की बाढ़ सी आ गयी है जिस कारण दूर दराज क्षेत्र से आने वाले ग्राहकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है पूरे बाजार क्षेत्र में उठाईगिरे व जेबकतरों से व्यापारी व आम जनता दोनो भयभीत है। हल्द्वानी के बाजार में लोग आने से कतराने लगे है लेकिन मंगल पड़ाव पुलिस प्रशासन सिर्फ मास्क के नाम पर चालान की खानापूर्ति कर रहीं है। दुकानों के आगे ग्राहकों के स्कूटी के चालान कर रही है। सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि बाजार क्षेत्र में ठेले वालों की गुंडागर्दी  व महिलाओं के साथ बदतिमीजी किसी कीमत में बर्दाश्त नही की जाएगी। व्यापारी को पूर्ण रूप से कानून पर भरोसा है लेकिन जरूरत पड़ीं तो व्यापारी विरोध स्वरूप ऐसे लोगो के साथ हिंसक होने पर देरी नही लगाएगा और इसके गम्भीर परिणाम होंगे प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फस्र्वाण ने कहा कुछ चुनिंदा दुकानदारो ने पुलिस के साथ मिलकर अपनी दुकानों के आगे फड़ व ठेले लगवा रखे है जिसके कारण पूरा व्यापारी समाज बदनाम हो रहा है। ऐसे दुकानदारों का मोटा चालान किया जाना चाहिए और उसके आगे लगे फड़ ठेलो को जब्त किया जाना चाहिए और ठेलो वालो को वेंडिंग जाॅन में लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए। सभी व्यापारियो ने एक स्वर में मंगपडाव चैकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सीघ्र ही बाजार को अतिक्रमण व ठेले से मुत्तफ नही किया तो व्यापारी पुलिस के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। इस पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा व्यापारियो की मांगे जायज है और शीघ्र ही कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।घेराव में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फस्र्वाण, केंद्रीय सयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री मनोज जोशी, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष प्रभजोत चंडोक, प्रदेश जीएसटी प्रभारी डाॅ प्रमोद गोल्डी, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नगर निगम प्रभारी राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सेठी, प्रदेश सचिव नरेंद्र साहनी,प्रदेश संगठन मंत्री नरेश अग्रवाल, नीरज कांडपाल, प्रदीप सबरवाल, मनोज चैहान, रामप्रसाद कश्यप, गौरव अग्रवाल, पूरन लाल साह, नितेश थुवाल, भारत भूषण, गौरव भट्ट,ð मेहबूब अली आदि काफी संख्या में व्यापारी थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *