October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डिजिटल वाॅलिंटियर तनिष्का को डीजीपी ने किया सम्मानित

रूद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और उससे बचने और स्थानीय लोगों को इन अफवाहों से बचाने के लिए समाज से जुड़े लोगों की मदद ले रही है। इस कार्य के लिए प्रत्येक जनपद से डिजिटल वाॅलिंटियर्स चयनित किए गए हैं। डिजिटल वाॅलिंटियर्स व्हाट्सऐप व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफाॅर्म पर नजर रखते हैं और किसी भी अफवाह का तत्काल खंडन करते हैं। साथ ही इस सम्बंध में पुलिस की सूचना को स्थानीय लोगों तक पहुंचाते हैं, जिससे कि अफवाहों का खंडन समय पर हो सके। रूद्रपुर निवासी तनिष्का बजेठा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्माे पर नजर रखते हुए पुलिस का सहयोग कर सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाह और उससे बचने के लिए लोगों को मदद की गई। अफवाहों का खंडन किया गया और पुलिस के मानवीय कार्यों को समाज के समक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया गया। तनिष्का के कार्यों की उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई । उनके सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें बीते दिवस पुलिस मुख्यालय देहरादून मे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *