October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों के समर्थन में दिया धरना

किच्छा । प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरीश पनेरु एवं ब्लाॅक अध्यक्ष गुडडू तिवारी के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन रामेश्वरपुर मोड़ लालपुर में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि किसान आंदोलन केंद्र सरकार अपने हिटलर शाही रवैया अपना रही है किसी भी हालत में किसान बिल वापस लेना पड़ेगा अन्यथा उग्र आंदोलन कर सरकार को मजबूर करने के लिए सड़कों पर उतर आ जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन एवं केंद्र सरकार की होगी। क्योंकि तराई का किसान भी किसी भी हालत में किसान आंदोलन समर्थन देकर उसमें कूदना चाहता है। क्योंकि किसान बिल किसानों का विरोधी है। इस अवसर पर गुरदास कालरा, प्रेम गुंबर, अजीत सचदेवा, सुरजीत गंभीर, सनी बटला, अनवार, श्रीराम शर्मा, गुरदीप सिंह कामरा, रिशु सलूजा, संजू नरसिम्हा, अनुभव, देवेंद्र, रफीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *