October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उच्च शिक्षा मंत्री से की सीटें बढ़ाने की मांग

नानकमत्ता। क्षेत्रीय विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा ने उच्च शिक्षा मंत्री को सभी विषयों में सीट बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कुलपति को निराकरण के निर्देश दिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एडमिशन को लेकर उठाई जा रही मांगो के मद्देनजर डाॅ प्रेम सिंह राणा ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की एवं सभी विषयों की सीट बढ़ाने हेतु आग्रह किया। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा निदेशक एवं कुलपति को सभी बच्चों के एडमिशन के लिए निर्देशित किया गया। राणा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को कहा है कि जल्द ही सभी बच्चों के एडमिशन प्रारंभ हो जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *