October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाहरी व्यक्तियों का तत्परता से करे सत्यापनःएसएसपी

हल्द्वानी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा द्वारा सर्किल हल्द्वानी,रामनगर, लालकुआं के क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समस्त अधिकारियों को कार्य में तत्परता लाने व अपराध पर नियंत्रण संबंधी टिप्स दिए गए। उन्होंने समस्त थाना प्रभारी/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान समय में बाहरी व्यक्तियों का कार्य करने हेतु जनपद में प्रवेश किया जा रहा है अतः सभी प्रभारी अपने-अपने थाना/चैकी क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्ति/किरायेदारों का लगातार पुलिस सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। अपने-अपने थाना/ चैकी क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी पीकेट/गश्त लगाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त कबाड़ियों का सत्यापन सुनिश्चित करें। विवेचनाधीन चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुए शीघ्र सफल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। अवैध शराब, मादक पदार्थाे के निर्माण, बिक्री पर ठोस/प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। फरार चल रहे अपराधियों की वर्तमान स्थिति का पता कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय तथा लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी सुरागरसी पतारसी कर उनके वर्तमान स्थिति का पता लगाकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जानकारी दी कि सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। गोष्ठी में अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी लालकुआं, भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी भवाली/ हल्द्वानी, रमेश काण्डपाल प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, रवि कुमार सैनी प्रभारी एसओजी नैनीताल, अबुल कलाम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, योगेश उपाध्याय, सीएस भट्ट, सुधीर कुमार, भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष काठगोदाम, निर्मल लटवाल प्रभारी थाना मुखानी, युनूस खान थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, दिनेश नाथ महंत थानाध्यक्ष कालाढुंगी, संजय जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *